विराट कोहली की IPL सीज़न में कमाई:
विराट कोहली न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के सबसे चर्चित और महंगे क्रिकेटर्स में से एक हैं। हर साल IPL में उनकी कमाई को लेकर खूब चर्चा होती है और इस बार भी मामला कुछ अलग नहीं है। इस IPL सीज़न में उनकी अनुमानित कमाई पर नजर डालें, तो यह आंकड़ा 30 करोड़ रुपये से भी पार जा सकता है। आइए जानते हैं इस IPL सीज़न में विराट कोहली की कमाई का पूरा विवरण डिटेल में जानेगे ।
1. बेस सैलरी और मैच फीस
Virat Kohli का आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ है,और उनकी Base Salary हर Season के लिए फिक्स होती है। यानी भले ही वो सारे मैच खेलें या कुछ ही ,उन्हें तय रकम पूरे सीज़न के लिए मिलती है। इसके अलावा,उन्हें हर एक मैच के लिए अलग से मैच फीस भी मिलती है।
Fees | Total Amount (₹) |
---|---|
बेस सैलरी | ₹12 करोड़ |
मैच फीस (प्रति मैच) | ₹7.5 लाख |
Total Matches (17 मैचों के हिसाब से) | ₹1.25 करोड़ |
अगर RCB पूरे सीज़न में 17 मैच खेलती है और कोहली सभी मैचों में खेलते हैं, तो उनकी मैच फीस से कमाई लगभग ₹1.25 करोड़ हो सकती है।
2. परफॉर्मेंस बोनस
कोहली की IPL कमाई सिर्फ ब्रांड डील्स या मैच फीस तक सीमित नहीं है । RCB के प्लेऑफ तक पहुंचने पर उन्हें अतिरिक्त Performance Incentives मिलते हैं, जिससे उनकी कुल इनकम में लाखों रुपये का इजाफा हो जाता है।
बोनस का प्रकार | Amount (₹) |
---|---|
प्लेऑफ तक पहुंचने पर | ₹50 लाख |
फाइनल में पहुंचने पर | ₹75 लाख |
ट्रॉफी जीतने पर | ₹1 करोड़ |
कुल परफॉर्मेंस बोनस | ₹2.75 करोड़ |
मान लीजिए इस बार RCB Semi-Final और फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी जीत लेती है, तो विराट कोहली को करीब ₹2.75 करोड़ तक का बोनस भी मिल सकता है।
3. IPL से अवॉर्ड्स से कमाई
आईपीएल में हर सीज़न पर्सनल परफॉर्मेंस के लिए खास अवॉर्ड्स दिए जाते हैं। अगर विराट कोहली इस बार ऑरेंज कैप और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर जीत लेते हैं, तो उनकी कमाई सिर्फ मैदान तक नहीं, मैदान के बाहर भी तेजी से बढ़ सकती है
अवॉर्ड का प्रकार | राशि (₹) |
---|---|
ऑरेंज कैप (सीज़न के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले) | ₹1 लाख |
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) | ₹25 लाख |
यदि विराट कोहली इस सीज़न में ऑरेंज कैप और MVP अवॉर्ड जीतते हैं, तो उनकी कमाई ₹26 लाख तक बढ़ सकती है।
4. टीम प्राइज मनी में हिस्सा
अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल जीतती है, तो टीम को ₹20 करोड़ की इनामी राशि मिलती है। इस राशि का एक हिस्सा खिलाड़ियों में वितरित किया जाता है, और विराट कोहली को इसमें से एक महत्वपूर्ण हिस्सा मिल सकता है।
प्राइज मनी का हिस्सा | Amount (₹) |
---|---|
टीम की कुल प्राइज मनी | ₹20 करोड़ |
खिलाड़ियों में बाँटी गई राशि | 30% (लगभग ₹6 करोड़) |
विराट कोहली का हिस्सा (15%) | ₹90 लाख |
इससे विराट कोहली को ₹90 लाख तक मिल सकते हैं, अगर RCB आईपीएल जीतती है।
5. ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई
विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू और कमाई आईपीएल सीज़न के दौरान और बढ़ जाती है। उन्हें कई बड़ी कंपनियां प्रमोशन के लिए साइन करती हैं, जिससे उनकी कमाई में अतिरिक्त इज़ाफा होता है।
एंडोर्समेंट के जरिए कमाई | राशि (₹) |
---|---|
ब्रांड एंडोर्समेंट से अनुमानित कमाई | ₹5 करोड़ |
विराट कोहली के पास कई प्रमुख ब्रांड्स हैं, जिसके साथ काम करके वो अपनी कमाई को बढ़ाते हैं।
कुल मिलाकर कमाई का अनुमान
विराट कोहली की आईपीएल सीज़न में कुल कमाई का विवरण निचे दिए गए रूप में किया जा सकता है:
Source of Income | Amount (₹) |
---|---|
बेस सैलरी + मैच फीस | ₹13.25 करोड़ |
परफॉर्मेंस बोनस | ₹2.75 करोड़ |
व्यक्तिगत पुरस्कार (MVP + ऑरेंज कैप) | ₹26 लाख |
प्राइज मनी का हिस्सा | ₹90 लाख |
ब्रांड एंडोर्समेंट | ₹5 करोड़ |
Net Source of Income | ₹31 से ₹32 करोड़ |
निष्कर्ष
विराट कोहली की आईपीएल में कमाई का आंकड़ा इस सीज़न में ₹31 से ₹32 करोड़ के बीच हो सकता है। उनकी कमाई केवल मैचों, बोनस और पुरस्कारों से नहीं, बल्कि उनकी ब्रांड वैल्यू और एंडोर्समेंट्स से भी होती है। यह आंकड़ा उन्हें दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर्स में से एक बना देता है, और यह दिखाता है कि विराट कोहली का असर सिर्फ क्रिकेट के मैदान तक सीमित नहीं है,मैदान के बाहर उनके ब्रांड्स और बिज़नेस डील्स भी उन्हें करोड़ों की कमाई दिलाते हैं।
विराट कोहली का आईपीएल सीज़न में प्रदर्शन न केवल IPL क्रिकेट के लिहाज से महत्वपूर्ण होता है, बल्कि उनके लिए यह एक बड़ा Financial अवसर भी है, जो उनकी ब्रांड वैल्यू को और बढ़ाता है।